पोस्टमार्टम रिपोर्ट के गहन अध्ययन के बाद पुलिस को पता चला कि अमित के सिर पर चोट के निशान थे। यही नहीं अमित की गर्दन पर भी चोट लगी थी। पिटाई से अमित की मौत के बाद आरोपी शव को ऑटो से लेकर आए और बांक नाले में फेंक दिया था। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। विसरा भी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए अमित का गला भी कसा था। विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हुआ।
इस मामले में अमित की मां जगदेई की तहरीर पर उनके बड़े बेटे बेचालाल, छोटे बेटे प्रेम और भांजे मुकेश के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जगदेई के मुताबिक 21 नवंबर की रात में अमित का तीनों आरोपियों से जमीन के लिए झगड़ा हुआ था। इस पर आरोपियों ने अमित की हत्या कर दी। आरोपियों ने जगदेई को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने दो बोरियों में मौरंग भरने के बाद शव को उसी से बांध दिया और नाले में डालकर चले आए थे। शव को ले जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया था।
जरदेई का कहना है कि उनका पैर फ्रैक्चर है, जिसके कारण वह पुलिस से शिकायत करने नहीं जा सकीं। बेटे के शव के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
अमित की फाइल फोटो।