फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद, 630 मेगावाट बिजली उत्पादन घटा, बिजली की मांग न होने का दिया तर्क

Mon, 13 Nov 2023 04:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में एनटीपीसी की तीन यूनिटें बंद कर दी गई हैं जिम्मेदारों ने बिजली की मांग कम होने की बात कही है। यहां बनने वाली बिजली को  उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर राज्यों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीपीसी परियोजना में शनिवार की रात यूनिट ए, दो व पांच बंद कर दी गईं, जिससे परियोजना में 630 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। परियोजना के जिम्मेदारों ने बिजली की मांग कम होने के चलते यूनिट बंद करने की बात कही है।

विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच से 210-210 मेगावाट व जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट सहित कुल 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है। परियोजना में बनने वाली बिजली उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर राज्यों को भेजी जाती है। 

परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया बिजली की मांग कम होने के चलते उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर के निर्देश पर यूनिटें बंद की गई हैं। उधर, स्थानीय सूत्रों कहना है कि पानी की कमी के चलते यूनिटें बंद की गई है लेकिन परियोजना अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें