रेलवे त्योहारों की भीड़ के मद्देनजर लखनऊ से दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें एसी चेयरकार वाली एक डुप्लीकेट शताब्दी एक्सप्रेस और एक एसी एक्सप्रेस स्पेशल शामिल होंगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से दशहरा के बाद लोगों को सीट मिल सकेगी।
ट्रेन नंबर- 04440 नई दिल्ली से 2 और 5 अक्तूबर को दोपहर दो बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी। यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली के रास्ते रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर-04438 दिल्ली स्टेशन से 3 व 6 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे चलकर मुरादाबाद के रास्ते रात 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
जबकि लखनऊ से ट्रेन नंबर- 04439 चार अक्तूबर को सुबह 5:20 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
तो ट्रेन नंबर- 04437 तीन और छह अक्तूबर को सुबह 5:20 बजे चलकर दोपहर 1:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार की 11 और एसी फर्स्ट की एक बोगी होगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर- 04941 लखनऊ से 2 व 4 अक्तूबर को जबकि ट्रेन नंबर- 04942 नई दिल्ली से 3 व 5 अक्तूबर को लखनऊ के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन में एसी थर्ड की दो, स्लीपर की दो और जनरल की दस बोगियां होगी।
यह ट्रेन लखनऊ से रात 8:15 बजे चलकर मुरादाबाद के रास्ते सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04432 दिल्ली से 3 अक्तूबर को लखनऊ के लिए चलेगी।
ट्रेन नंबर- 04433 वाराणसी से 5 अक्तूबर को लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां होंगी।