फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत

Sun, 11 Oct 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में रविवार को सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में लगे राजगीर सहित तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में गांव के दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


घटना की खबर पाकर पुलिस व संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दरअसल, थाना क्षेत्र के दुगाना गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को शौचालय की छत पड़नी थी। इसके लिए मजदूर और राजगीर काम कर रहे थे।

काम करते समय इन लोगों ने एक लोहे की सरिया ऊपर को उठाई जो पड़ोस से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगने से लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीडीह मजरा अकचनपुर गांव निवासी राजगीर अनिल कुमार (45) की मौत हो गई साथ ही पड़ोस में मौजूद गांव के ही विनीत (15) पुत्र हरिनाम, नीरज (14) पुत्र पतिराखन भी करंट की चपेट में आ गए। इन दोनों बच्चों की भी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही के कारण हुई घटना

घटना में लहरपुर इलाके के रज्जा पुरवा बिलिया गांव निवासी मजदूर चुन्ना (45) गंभीर रूप से झुलस गया। उसको सीएससी में भर्ती कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि ग्राम प्रधान ने यह कार्य ठेकेदार छोटेलाल, अवधेश को सौंपा था। इन्हीं की निगरानी में कार्य चल रहा था। तभी लापरवाहीवश घटना घटित हो गई।

जानकारी मिलने पर पुलिस के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें