फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुजारी पर हमले को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना, मैप जारी कर गिनाई 20 साधुओं की हत्या

Sun, 11 Oct 2020 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस का योगी सरकार पर हमला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार देर रात हुए पुजारी पर जानलेवा हमले पर सियासत शुरू हो गई है। योगी सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को यूपी कांग्रेस ने पिछले दिनों यूपी हुई साधु-संतों पर हमले को लेकर सरकार पर हमला बोला। यूपी कांग्रेस ने पिछले दो साल में यूपी में साधु-संतों पर 20 हमले गिनाए और मैप जारी किया है। 

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया कि 'यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।'
विज्ञापन

 
वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट किया कि 'गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने यूपी को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतौलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।'

 

विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने साधु-संतों पर हमले को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ने ट्वीट किया कि 'गोंडा,यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ। मैंने कल ही कहा था, 'यह एक खतरनाक ट्रेंड है। साधु-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।'
 
एसपी का योगी सरकार की चुप्पी पर सवाल
समाजवादी पार्टी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला, और कहा कि यूपी की BJP सरकार के जंगलराज में जारी है देवकार्य में लगे पुजारियों पर जानलेवा वार!
गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात मारी गई गोली, अत्यंत दुखद! लगातार यूपी भर में निशाना बनाएं जा रहे पुजारी, कब तक चुप रहेगी सरकार? मामले में हो कड़ी कार्रवाई।'



ये था मामला
आपको बता दें कि गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शनिवार रात मंदिर के एक पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। बुरी तरह घायल हुए पुजारी की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। वारदात को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।



दरअसल, इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंदिर में महंत सीताराम दास व छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास पूजा पाठ करते हैं। शनिवार रात दबंगों ने छोटे बाबा के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने रात तीन बजे ही घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस फोर्स तैनात कर दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें