फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान की रजिस्ट्री और 40 लाख रुपये के लिए धमकाया

Sun, 15 Feb 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर में बुजुर्ग दंपती ने बहू व दो अन्य पर घर में घुसकर मकान की रजिस्ट्री करने और 40 लाख रुपये के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अलीगंज निवासी कृष्ण कुमार शर्मा आवास विकास से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी मुन्नी देवी के साथ रहते हैं। मुन्नी देवी ने बताया कि 12 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनकी बहू चेतना पांडेय चार वर्ष बाद घर आई। इसके बाद शाम सात बजे दो व्यक्ति घर में घुस आए। दोनों ने मकान की रजिस्ट्री चेतना की दो बेटियों के नाम करने और दोनों के नाम 20-20 लाख रुपये जमा करने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एक आरोपी का नाम शारिफ बताया है, जबकि दूसरे का नाम उन्हें पता नहीं है। दोनों व्यक्तियों को उनकी बहू ने ही बुलाया था। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें