फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ, पहले व दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

Sat, 21 Aug 2021 12:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हो गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों 451 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। इसके अलावा 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की गई।
विज्ञापन

 
निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने बताया कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती के साथ ही 84.79 करोड़ रुपये की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। महिला बटालियनों के लिए 2,982 पदों पर विशेष भर्ती की जाएगी। सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रेच की स्थापना भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें