फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पढ़ाई में मन न लगने से परेशान छात्रा ने जान दी

Thu, 03 Oct 2024 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। मम्मी पापा मुझे माफ करना, पढ़ाई में मन न लगने के कारण ऐसा कदम उठा रही हूं...। कुछ ऐसा लिखकर बीए की छात्रा सेजल वर्मा (19) ने बृहस्पतिवार दोपहर आत्महत्या कर ली। घटना बिजनौर इलाके की है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के भोला पुरवा निवासी पंकज वर्मा की बेटी सेजल भाई अमन संग बिजनौर में दुर्गा कॉलोनी में प्रमोद कुमार पांडेय के मकान में किराये पर रहती थीं। शाम करीब चार बजे कॉलेज से लौटने के बाद वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गईं। कुछ देर के बाद अमन जब कमरे में पहुंचा तो उनका शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें