फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही की आय करीब 36 लाख, खर्च कर डाले 68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला ने आय से 91.04 फीसदी अधिक खर्च कर दिया। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि तय अवधि में सिपाही की आय करीब 36 लाख थी, जबकि उसने 68 लाख रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन

मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा शहाबपुर निवासी राहुल की 26 अप्रैल 2003 में यूपी पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर भर्ती हुई। वह पीजीआई इलाके की पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत हुई थी।

इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच करने का आदेश दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर पर बुधवार को राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि एक तय अवधि में सिपाही के पास वेतन, भत्ता, एरियर आदि मिलकर 35,73,314 रुपये होने चाहिए। वहीं, तय अवधि में उसने 68,26,496.34 रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय स्त्रोत से 32,53,182.34 रुपये ज्यादा खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें