फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में घुस महिलाओं को पीटा, सिपाही बने रहे तमाशबीन

विज्ञापन
मोहनलालगंज में आरोपियों ने महिलाओं को पीटा। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मोहनलालगंज की खुजौली बाजार में शुक्रवार शाम बाइक छूने को लेकर एक लड़की और दो महिलाओं में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद लड़की की सूचना पर पहुंचे उसके आठ से दस परिवारीजनों ने महिलाओं को पुलिस चौकी के अंदर घुसकर पीटा।
विज्ञापन

इस दौरान तीन सिपाही मूकदर्शक बने रहे। बाद में किसी तरह पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बवाल होता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक, खुजौली की सुरेखा अपने पति राजकरन व भाभी राजकुमारी के साथ बाइक से बाजार आई थी। इस दौरान खुजेहटा की रहने वाली एक लड़की को राजकरन की बाइक छू गई। इसे लेकर दोनों महिलाओं व लड़की में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद लड़की की सूचना पर करीब आठ से दस परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और दूसरे पक्ष को पीटने लगे। इस पर दोनों महिलाएं और राजकरन बचने के लिए खुजौली पुलिस चौकी के अंदर घुस गए। बेखौफ आरोपियों ने महिलाओं को चौकी के अंदर पीटा।
इस दौरान तीन सिपाही तमाशबीन बने रहे। इसके बाद चौकी से खींचकर तीन को सड़क पर ले आए और वहां पीटा। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर दोनो पक्षों को शांत कराया।
सिपाहियों की सूचना पर थाने से फोर्स आई और पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खुजेहटा के रामलाल, रामआधार, गोविंद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें