फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत पर रिहा करने का आदेश

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • विशेष न्यायाधीश 50-50 की दो जमानत और निजी मुचलका दाखिले पर रिहाई का आदेश दिया है
  • पूर्व मंत्री पर धमकी देकर जमीन लिखवाने का आरोप है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को जमानत मिल गई है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने आरोपी को 50-50 की दो जमानत और निजी मुचलका दाखिले पर रिहा करने का आदेश दिया है। प्रजापति पर दुष्कर्म पीड़िता का अपने पक्ष में बयान दर्ज कराने के लिए अपनी कंपनी के पूर्व निदेशक को धमकी देकर पीड़िता के नाम पर जमीन लिखवाने का आरोप है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने पूर्व मंत्री को यह भी आदेश दिया कि वह इस मामले के न तो किसी गवाह को प्रभावित करेगा और न ही उन पर कोई दबाव बनाएगा। कोर्ट ने साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और मुकदमे के दौरान जरूरी होने पर हाजिर होने और सुनवाई में सहयोग करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें