फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: अगले दो दिनों में तापमान में होगी वृद्धि, पश्चिमी यूपी में 19 और 20 को बूंदाबांदी के आसार

Sun, 17 Mar 2024 01:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में आने वाले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले दो दिन बाद बन रहा सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 और 20 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने आसार हैं। उसके बाद मामूली गिरावट आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - हर लोकसभा क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार कर रही है कांग्रेस, प्रभारियों को हर सप्ताह देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मतदान और मतदाता के बीच मौसम बड़ी चुनौती, भीषण गर्मी में यूपी में सभी सात चरणों में चुनाव
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को बादलों के आने जाने के कारण पारे में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। प्रयागराज में लगातार दो दिनों से 35 पार दर्ज किया जा रहा अधिकतम तापमान 33.8 तक पहुंचा। अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई इलाकों में 30 डिग्री से नीचे लुढ़का वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रही।

लखनऊ में भी कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला। धूप के तेवर कुछ ढीले पड़े तो पारा 31 डिग्री पर ठहरा रहा और रात का पारा भी 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें