फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: परेशान करने लगी धूप की तल्खी, प्रयागराज में पारा 34 डिग्री के पार, रुक-रुक कर बारिश के आसार

Wed, 13 Mar 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मार्च महीने की गर्मी अब परेशान करने लगी है। प्रयागराज में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्शियस को पार कर गया। 18 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सो में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ता पारा, धूप की तल्खी मार्च महीने में अब परेशान करने लगी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने पारे में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। वहीं 13 मार्च बुधवार से 18 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को चक्रवातीय दबाव का असर दिखेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 14 और 15 को मौसम शुष्क रहेगा। 16 मार्च को फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। यह सिलसिला 18 तक लगातार रह सकता है।

इन सबके बीच मंगलवार का दिन अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा गर्म रहा। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 34.8 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन


लखनऊ में दिन का पारा 32 डिग्री पार
लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अभी तक सर्वाधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिगी दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चढ़ता पारा आने वाले समय में गर्मी के और बढ़ने का संकेत दे रहा है।

राजधानी के दिन के तापमान में सोमवार की तुलना में 2.1 डिग्री की वृद्धि रही। सोमवार को यह 30.4 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा, जो सोमवार को 14.2 डिग्री सेल्सियस था। अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, हवा की रफ्तार धीमी होने के साथ पारे में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें