फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: बंद कमरे में गणित का पेपर हल कर रहे थे मास्टर जी, दो को रंगे हाथों पकड़ा, गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 08:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इसी विद्यालय में हो रही थी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में सुल्तानपुर जिले के कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के नूर इंटर कॉलेज रंकेडीह में हाईस्कूल गणित का पेपर हल करते हुए डीआईओएस ने शिक्षक समेत दो लोगों को पकड़ा। मामले में केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी समेत पांच के विरुद्घ  कुड़वार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के रंकेडीह में मंगलवार को पहली पाली में हाई स्कूल गणित की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण को पहुंचे।

परीक्षा कक्षों के निरीक्षण के बाद डीआईओएस की नजर मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ मौजूद एक बंद कमरे पर पड़ी। शंका होने पर उन्होंने कमरा खुलवाया तो दो लोग गणित का पेपर हल करते हुए पाए गए। इन दोनों में से एक शिक्षक शकील और दूसरे का नाम अरविंद बताया जा रहा है। ड्यूटी रजिस्टर में दोनों का नाम नहीं पाया गया। इनके पास से गाइडें भी मिलीं। दोनों एक पेपर पर पांच-पांच कार्बन लगाकर प्रश्नपत्र का हल उतार रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

कमरे में पूर्व में हुए प्रश्न पत्रों के नोट्स व गाइडें मिलीं

इसके अलावा कक्ष में पूर्व में हुए प्रश्नपत्रों जैसे अंग्रेजी, उर्दू, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की भी गाइडें व नोट्स पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नकल सामग्रियों को सील कराते हुए केंद्र व्यवस्थापक सुमैया, सह केंद्र व्यवस्थापक मलंधर यादव, परीक्षा प्रभारी अनिल मौर्या, शिक्षक शकील व बाहरी व्यक्ति अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर कुड़वार थाने में दी।

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश परीक्षा निवारण अधिनियम के तहत पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

अब्दुल कादिर बनाए गए केंद्र व्यवस्थापक

मामले में केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से डीआईओएस श्याम किशोर तिवारी ने हटा दिया है। डीआईओएस ने अपनी टीम के साथ मौजूद कर्मियों एवं राजकीय इंटर कॉलेज महराजगंज से दो शिक्षकों को बुलाकर पहली पाली की उत्तर पुस्तिकाएं सील कराईं।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बुआपुर कूरेभार के प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर को नया केंद्र व्यवस्थाप बनाया है। उनके सहयोग के लिए हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर के एक शिक्षक को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें