लखनऊ। सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को बड़े उलटफेर देखने को मिले, जबकि महिला एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त ओकुहारा और पुरुष एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय व चौथी वरीयता प्राप्त किरन जॉर्ज हारकर बाहर हो गए।
प्रतियोगिता के महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा, एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत व महिला युगल में गत विजेता और शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यूपी बैडमिंटन अकादमी के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय भारत के किदांबी श्रीकांत ने हमवतन सनीथ दयानंद को एकतरफा मुकाबले में 21-6, 21-16 से हराया। किदांबी की अब क्वार्टर फाइनल में प्रियांशु राजावत से भिड़ंत होगी जिन्होंने भारत के प्रियांशु राजावत ने बीएम राहुल भारद्वाज को 21-16, 10-21, 21-12 से पराजित किया।
महिला एकल में 2023 की चैंपियन दूसरी वरीय जापान की नोजोमी ओकुहारा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भारत की तन्वी शर्मा ने तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में 13-21, 21-16, 21-19 से हराया। नोजोमी ने पहला गेम अपने नाम किया, लेकिन बाद में अपनी लय कायम नहीं कर सकीं। दूसरी ओर तन्वी ने आक्रामक खेल के भरोसे आसान जीत दर्ज की। पुरुष एकल में भारत के उभरते हुए शटलर मनराज सिंह ने तीसरी वरीय एचएस प्रणय को 21-15, 21-18 से शिकस्त दी।
अपनी तीसरी सुपर सीरीज खेल रहे मनराज के सामने अनुभवी प्रणय की एक नहीं चली और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सके। महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा ने भारत की तस्नीम मीर को आसानी से 21-15, 21-10 से हराया। पुरुष एकल के एक और उलटफेर भरे मुकाबले में हांगकांग के जेसन गुनावान ने चौथी वरीय भारत के किरन जार्ज को 21-19, 21-16 से हराया। प्रतियोगिता के महिला युगल में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद भी अंतिम आठ में पहुंच गए, जिन्होंने हमवतन जेनिथ अबेगिल व लिखिता श्रीवास्तव को 21-17, 21-12 से हराया। चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन कई उलटफेरों के नाम रहा। मिश्रित युगल में भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली, भारत के नितिन एचवी व श्रीनिधि नारायणन, महिला एकल में भारत की इशारानी बरुआ ने जीत दर्ज की।
महिला युगल में लखनऊ की श्रुति मिश्रा अंतिम आठ में
महिला युगल में लखनऊ की श्रुति मिश्रा अपनी जोड़ीदार प्रिया कोंज़ेंगबम के साथ अंतिम आठ में पहुंच गई। इस भारतीय जोड़ी ने चौथी वरीय यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा और येव्हेनिया कांतमिर के खिलाफ 21-17, 24-22 से संघर्ष भरी जीत दर्ज की। वहीं मानसी सिंह को महिला एकल में हार का सामना करना पड़ा जिन्हें चौथी वरीय तुर्किये की नेस्लिहान अरीन ने 21-13, 21-12 से हराकर बाहर कर दिया।
सीनियर वर्ग में दबाव से उबरकर खेलना लक्ष्य : तन्वी
यह साल मेरे लिए शानदार रहा। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत जीता। फिर चोटिल होने के बाद सैयद मोदी बैडमिंटन में वापसी की। ओकूहारा के खिलाफ जीत दर्ज मेरे लिए बड़ी बात है। मैच का पहला गेम हारने के बाद वापसी करना शानदार रहा। मुझे जीत की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं थी। मुकाबले में दूसरा गेम जीतने के बाद मेरे आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। जूनियर के बाद सीनियर वर्ग में खेलने का थोड़ा दबाव बढ़ रहा है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए इस दबाव में खेलना जारी रखूंगी। अभी मुझे अपने खेल में काफी सुधार करना होगा ताकि अपना मुकाम हासिल कर सकूं।

यह मेरे कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत भारतीय बैडमिंटन की बात की जाए तो प्रणय बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ जीत दर्ज करके बेहद खुशी हो रही है। यह मेरे कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत है। मैच के दौरान मैंने अपनी क्षमता के अनुसार खेला। प्रणय की तरह आक्रामक खेलने की कोशिश की, जिसका फायदा मुझे मिला। साथ ही नेट्स पर भी काफी अंक हासिल किए, जिसका फायदा मुझे मिला। बंगलूरू में ट्रेनिंग का फायदा हो रहा है, जहां अपना खेल सुधारने का मौका मिला। बहुत आगे की नहीं सोच रहा हूं कि सैयद माेदी बैडमिंटन में आगे के मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। - मनराज सिंह
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुकाबले के दौरा