फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हजारों स्काउट्स ने देखे शनि के छल्ले, तारों की दुनिया

विज्ञापन
इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से जंबूरी स्थल पर लगाए गए दो आधुनिक सोलर टेलीस्कोप और सौर चश्मों
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से जंबूरी स्थल पर लगाए गए दो आधुनिक सोलर टेलीस्कोप और सौर चश्मों की मदद से छात्र सुरक्षित तरीके से सूर्य का अवलोकन कर रहे हैं। सूर्य पर दिखाई देने वाली सोलर प्रोमिनेंस, सनस्पॉट और अन्य गतिविधियां बच्चों के लिए बेहद रोचक साबित हो रही हैं। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश एमैच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के संकल्प मोहन और अनुराग अवस्थी कर रहे हैं। सभी गतिविधियां नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में निशुल्क आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक यहां देशभर से आए लगभग 35 हजार प्रतिभागियों ने ब्रह्मांड के अद्भुत दृश्यों का प्रत्यक्ष अनुभव किया। टेलीस्कोपों से रात के समय में स्काउट्स गाइड्स व प्रतिभागियों को चंद्रमा पर माैजूद की घाटियां, शनि के छल्ले, बृहस्पति का लाल धब्बा और शुक्र ग्रह की कलाएं आदि दिखाई जा रही हैं। विशेषज्ञ उन्हें ग्रहों की विशेषताओं व वैज्ञानिक तथ्यों से भी अवगत करा रहे हैं।

इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से जंबूरी स्थल पर लगाए गए दो आधुनिक सोलर टेलीस्कोप और सौर चश्मों

इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला की ओर से जंबूरी स्थल पर लगाए गए दो आधुनिक सोलर टेलीस्कोप और सौर चश्मों

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें