फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अब तक स्वाइन फ्लू के 8 मरीज, एक की मौत

Fri, 09 Jun 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। बिहार की 49 वर्षीय महिला को शरीर में दर्द के साथ अन्य परेशानी के चलते इलाज के लिए गोरखपुर लाया गया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर उसे 4 जून को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे 5 जून को केजीएमयू में दिखाया गया। यहां 6 जून को डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच लिखी। 7 जून को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उसका इलाज केजीएमयू के आइसोलेटेड वार्ड में चल रहा है। 

इसी तरह आलमबाग का आठ साल का बच्चा परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया था। वहां उसे बदन में तेज दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। 30 मई को हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कमांड अस्पताल में ‌म‌िला एक मरीज

डेमो
2 जून को केजीएमयू के बाल रोग वार्ड में दिखाया तो डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच लिखी। 6 जून को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसका इलाज विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में किया जा रहा है। इसके अलावा वहां दो संदिग्ध मरीज और भर्ती है।
  इन तीन मरीजों के साथ ही अब तक राजधानी में स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले सरोजनीनगर के एक परिवार के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया था।

इनमें से एक की मौत हो गई। इसी परिवार के जानने वाले एक और व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा कमांड अस्पताल में एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें