लखनऊ में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। हालांकि मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच नहीं कराई गई थी, लेकिन उसकी बेटी में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि 22 मई को उसके पिता की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। सीमओ डॉ. जीएस वाजपेई ने बताया कि पीड़ित के घर रैपिड रिस्पॉन्स टीम भेजकर टेमीफ्लू की दवा दी गई है।
सीएमओ ने बताया सरोजनीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति 16 मई को दिल्ली से लौटे उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तेज बुखार और गले में संक्रमण भी था। परिवारीजनों ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। 21 मई को एसकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल और फिर सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहारा में 22 मई दोपहर करीब 3.39 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बेटी को भी वैसी ही तकलीफ हुई। पीजीआई में जांच कराने पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई