प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंद्रयान 3 के मूनलैंडर के लैंडिंग स्पॉट को 'शिवशक्ति' नाम दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इसे दकियानूसी करार दिया है।
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने चंद्रयान 3 के मूनलैंडर के लैंडिंग स्पॉट को 'शिवशक्ति' नाम देने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह एक दकियानूसी और वैज्ञानिकों का अपमान का करने वाला कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर नाम रखना ही था तो इसरो के वैज्ञानिकों के नाम पर रखते जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में इतना बड़ा योगदान दिया है। चंद्रयान 3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के नाम पर लैंडिंग स्पॉट का नाम रखा जा सकता था। सरकार का यह कदम वैज्ञानिकों का अपमान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस बिंदु को 'शिवशक्ति' नाम दिया है। इसी तरह जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का 'तिरंगा' नाम दिया गया है।