फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंद्रयान 3 का मूनलैंडर जहां पर उतरा उसे 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा, सीएम योगी ने कही ये बात

Sat, 26 Aug 2023 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नामकरण 'विश्व कल्याण' के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है। वहीं, जहां पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट को 'तिरंगा' के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस बिंदु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'शिवशक्ति' दिया है। ये नामकरण 'विश्व कल्याण' के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी के इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने अगले ट्वीट में कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का 'तिरंगा' नामकरण कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विफलता से कभी भी न हारने का संदेश देश वासियों को दिया है। दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह 'तिरंगा' प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा।

ये भी पढ़ें - अमरमणि को मेडिकल कॉलेज के सात कमरे दिए गए थे, इस बार मानसिक रोग विभाग में थे भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मधुमिता हत्याकांड: नौकर देशराज ने पूछताछ में खोल दिए थे सारे राज, उसे जिंदा रखने के लिए करनी पड़ी थी मशक्कत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 में शामिल रहे वैज्ञानिकों से मिलने के लिए शनिवार को बैंगलौर पहुंचे। जहां उन्होंने एलान किया कि चंद्रमा पर 'तिरंगा फहराने' की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने हेतु अब हर वर्ष 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें