फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का किया एलान, भाजपा-आरएसएस पर जोरदार हमला बोला

Thu, 22 Feb 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के तालकटोरा में नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का एलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वो देश को हिंदू-मुसलमान में बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी में उपेक्षा की बात कहकर सभी पदों से और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।



ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे

ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: सपा विधायक पल्लवी पटेल वोट करने के लिए तैयार पर पीडीए प्रत्याशी को ही देंगी समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे ये भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस का जो इतिहास है, इस बात का गवाह है कि इस देश की आज़ादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है इसलिए देश से उन्हें कोई लगाव नहीं है। ये देश की पहली सरकार है जो कि देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।

सपा में रहते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। उनके बयानों के कारण सपा नेतृत्व भी कई बार परेशानी में नजर आया और उन्हें पार्टी में ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में नई पार्टी का एलान कर दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूत करने की बात कही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें