फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का हमला: बोलीं- महिला आरक्षण 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं, भाजपा ने ठगा है

Mon, 25 Sep 2023 02:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक पर महिलाओं को ठग लिया है। इसमें इस तरह की शर्तें लगा दी गई हैं जिससे कि यह 2039 के पहले लागू ही न हो पाए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कानपुर के ठग्गू के लड्डू की तरह भाजपा वह पार्टी है  ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं लेकिन अब इनके दिन पूरे हो चुके हैं। वह कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है। भाजपा गलत बयानी कर रही है। जब जनगणना होगी फिर इस पर कार्य होगा। ऐसे में यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है। 

ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिविल अस्पताल पहुंचे एमएलए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी: संजय गांधी चिकित्सालय का निलंबित लाइसेंस बहाल करने के लिए सत्याग्रह शुरू, 35 साल से चल रहा था अस्तपाल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वाकई महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो इसे 2024 के चुनाव में ही लागू करे। अदाणी घोटाला जब सामने आता है तो भाजपा कोई न कोई नया शिगूफा छेड़ती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना जल्द से जल्द होनी चाहिए। सरकार संविधान के प्रावधान के अनुसार महिला आरक्षण बिल को अपनाएं। कांग्रेस ने समर्थन इसलिए किया क्योंकि आधी आबादी की समर्थक है। यह बिल पहले राजीव गांधी लेकर आए थे लेकिन उस समय भाजपा ने विरोध किया था। सुप्रिया ने कहा कि अफसरों की तैनाती में खेल हो रहा है इसलिए भी जनगणना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सांसद आखिर लखीमपुर खीरी कांड पर चुप क्यों रहीं? मणिपुर पर चुप रहती हैं। भाजपा की महिला सांसदों की चुप्पी सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में इंडिया गठबंधन की धुरी कांग्रेस है लेकिन समन्वय हर स्तर पर होगा। समय आएगा तो सीट तय हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें