फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी पश्चिमी उतर प्रदेश के लिए बन रहा सिरदर्द, अभी तिहाड़ में बंद है गैंगस्टर

Thu, 13 Aug 2020 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में बंद पश्चिमी उतर प्रदेश का बड़ा अपराधी सुनील राठी पश्चिमी यूपी की पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हुई हत्या की घटनाओं में सुनील राठी का नाम सामने आ चुका है।  

विज्ञापन


दरअसल बागपत जेल के अंदर मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से सुनील राठी का ग्राफ अपराध के जगत में काफी बढ़ गया है। जेल में रहते हुए भी उसका खौफ इतना है कि बीजेपी के विधायक योगेश धामा पुलिस के आला अफसरों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं और सुनील राठी द्वारा हत्या कराए जाने की आशंका जता चुके हैं। 

ऐसे में बागपत में ही भाजपा के नेता की हत्या में भी सुनील राठी के लिंक तलाश रही है। हालांकि पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में संजय खोकर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। सुनील राठी से जुड़े लिंक भी इसमें तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


दो महीने में दो लोगों की हत्या कराने में सुनील राठी का हाथ पुलिस महकमे के सूत्रों का कहना है कि पिछले दो महीने में बागपत जिले में हुई दो हाई प्रोफाइल हत्याओं में सुनील राठी का हाथ होने की पुष्टि हो चुकी है। पिछले महीने 7 जुलाई को बागपत में ईंट भट्टा व्यापारी देशपाल की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में सुनील राठी के दो शूटरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। 22 जून को बागपत में ही हुई हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या भी सुनील राठी ने ही कराई थी। 1 जुलाई को पुलिस ने गैंगेस्टर सचिन को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया था।

पश्चिमी उतर प्रदेश की कई अन सुलझी घटनाओं में सुनील राठी पर शक पश्चिमी उतर प्रदेश में बागपत और आसपास के जिलों में हुई ऐसी घटनाएं जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है, उसमें भी सुनील राठी गैंग से जोड़ कर भी तफ्तीश की जा रही है। हापुड़ में भाजपा नेता की हत्या का मामला हो या फिर आसपास के जिले में अन्य घटनाएं, सभी घटनाओं में सुनील राठी गैंग के एंगिल पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें