गर्मी में नदी में नहाते बच्चे
- फोटो : PTI
मेरठ में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट घोषित
लगातार बढ़ते पारे ने मेरठ में मंगलवार को पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक अभी गर्मी का यह दौर जारी रहेगा और दो दिन हीट वेव बनी रहेगी।
और पढ़ें...
चित्रकूट में दोपहर को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल
नौतपा में चित्रकूट का तापमान लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री रहा। इससे दोपहर तक तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि शाम को बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। तापमान भी लुढ़ककर 37 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन उसके बाद उमस ने और परेशानी बढ़ा दी।
और पढ़ें
कानपुर में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
कानपुर सहित आसपास के जिलों में जेठ की गर्मी चरम पर है। कूलर, पंखे हांफने लगे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते घर में भी राहत नहीं है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दिन में 45 डिग्री और रात में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
और पढ़े
रविवार को सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज
रविवार को सूरज दिन भर आग का गोला बना रहा। आसमान में बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। 46.3 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज सूबे में सबसे गरम शहर बना रहा। मौसम विभाग ने 28 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सूखी गरमी परेशानी का कारण बनेगी।
और पढ़ें
अभी सात दिनों तक तपती रहेगी धरती, नहीं मिलेगी राहत
ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया रविवार मध्यरात्रि के बाद 2:33 पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो गए हैं, जो कि 2 जून तक रहेंगे। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, इन दिनों सूर्य कर्क रेखा के सबसे करीब रहता है। ऐसे में कर्क रेखा के आसपास वाले क्षेत्रों में सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से भीषण गर्मी होती है। इसका असर उत्तर भारत में भी नजर आएगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस समयकाल में ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। शुरू के नौ दिन रोहिणी के तपने के माने गए हैं। साल में एक बार ही सूर्य और रोहिणी का समागम होता है। ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृषभ राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है।
और पढ़ें