फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर चिकित्सक हत्याकांड: पत्नी ने दी गवाही, 23 सितंबर को पीट-पीटकर की गई थी हत्या

Mon, 28 Oct 2024 06:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में 23 सितंबर 2023 को चिकित्सक घनश्याम तिवारी की निर्ममता से हत्या के मामले में उनकी पत्नी ने गवाही दी है। मामले में पांच नवंबर को जिरह होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मामले में पत्नी ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ गवाही दी। एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने जिरह के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


लंभुआ के सखौली कला गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा चिकित्सक थे। उनकी 23 सितंबर 2023 को कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव में पीट-पीटकर हत्या दी गई थी।

ये भी पढ़ें - तब सपा ने दिया था कांग्रेस का साथ... अब सहारा दे रहा हाथ; 1993 में भी सहयोगी पार्टी के लिए बनाई थी दूरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड को पाट कर बना दिया रास्ता, तस्करी रोकना बनी चुनौती; दोनों तरफ अतिक्रमण
विज्ञापन


मृतक की पत्नी निशा तिवारी ने नरायनपुर गांव निवासी अजय नारायण सिंह, उनके पिता जगदीश नारायण सिंह, चचेरे भाई विजय नारायण सिंह और ड्राइवर दीपक सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपी विजय नारायण सिंह की हत्या हो गई है जबकि अन्य तीनों आरोपियों के केस की सुनवाई एडीजे प्रथम संतोष कुमार की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को वादी मुकदमा निशा तिवारी कोर्ट में गवाही देने के लिए पेश हुई। उनका मुख्य बयान दर्ज किया गया लेकिन जिरह के लिए बचाव पक्ष ने मौका ले लिया। कोर्ट ने जिरह के लिए पांच नवंबर की तिथि नियत कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें