फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: कोर्ट ने नौ सूडानी नागरिकों समेत 16 को अस्थाई जेल भेजा, कई अन्य पर भी मुकदजा दर्ज

Sun, 26 Apr 2020 06:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाए गए नौ सूडानी नागरिकों समेत 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ वर्मा ने सभी 16 आरोपियों को 14 दिनों के लिए अस्थाई जेल में भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को शहर से बाहर केएनआईएमटी फरीदीपुर में बनाए गए अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया। कुल 10 सूडानी नागरिकों में एक कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एल वन हॉस्पिटल कुड़वार में भर्ती है।

पिछले 19 मार्च को सूडान के 10 उलमा जिले में पहुंचे थे। वे सभी शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ठहरे थे। खुफिया विभाग से सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आ गया था।  जिला प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदरसा पहुंचकर सभी उलमाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। जिला प्रशासन ने सभी उलमाओं को शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में ही रहने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम के साथ जामिया इस्लामिया मदरसा पहुंचकर सभी का सैंपल लिया था। बाद में इन सभी को जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला अस्पताल से केएनआईएमटी फरीदीपुर में क्वारंटीन कर दिया गया था। वहां से दोबारा इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच के बाद एक सूडानी नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

इन पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

इस बीच इन सूडानी नागरिकों के साथ ही कानपुर के दो, बिहार के एक, प्रतापगढ़ जिले के एक, सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के एक, बल्दीराय के एक और शहर के खैराबाद मोहल्ले के एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। सूडानी नागरिकों पर महामारी के दौरान लॉकडाउन का पालन नहीं करने और वीजा नियमों का उल्लंघन का भी आरोप था।

पुलिस ने सभी 10 सूडानी नागरिकों का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। पुलिस ने सभी 17 लोगों को क्वारंटीन में रखा था। क्वारंटीन का समय पूरा होने पर रविवार को पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में पेश किया। जहां रिमांड मजिस्ट्रेट ने सभी 16 आरोपियों को अस्थाई जेल में भेजने का आदेश दिया।

मजिस्ट्रेट का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने शहर के बाहर फरीदीपुर में बनाए गए अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया। जेल भेजे गए आरोपी फिलहाल कोरोना संक्रामित नहीं हैं। एक अन्य सूडानी नागरिक कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एल वन हॉस्पिटल में भर्ती है। लिहाजा उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें