फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम : कनिष्ठ सहायक भर्ती में अर्हता व अभिलेख परीक्षण आठ फरवरी से

Tue, 01 Feb 2022 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयोग के अनुसचिव राम नरेश प्रजापति ने कहा है कि  कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर भर्ती में टंकण परीक्षा के लिए 13957 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। टंकण परीक्षा के जरिए 6405 अभ्यर्थियों को अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक भर्ती-2019 के तहत अर्हता व अभिलेख परीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया है। आयोग के अनुसचिव राम नरेश प्रजापति ने कहा है कि  कनिष्ठ सहायक के 1403 पदों पर भर्ती में टंकण परीक्षा के लिए 13957 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। टंकण परीक्षा के जरिए 6405 अभ्यर्थियों को अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आठ फरवरी से 30 अप्रैल तक दो पालियों में अर्हता व अभिलेख परीक्षण होगा। इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन पत्र व अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर आगे की प्रक्रिया पूर्ण कर अर्हता व अभिलेख परीक्षण में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि कोविड महामारी की वजह से कोई अभ्यर्थी तय तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाता है तो इसकी लिखित जानकारी देनी होगी। आयोग की अनुमति से उसे पांच मई को उपस्थित होने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें