प्रदेश सरकार की ओर से किस विद्यार्थी को टैबलेट दिया जाएगा और किसे मोबाइल दिया जाएगा इसका निर्णय सरकार में उच्च स्तर से किया जाएगा। यूपीडेस्को की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
बढ़ सकती है निविदा की तारीख
कुमार विनीत ने बताया कि 25 नवंबर को टैबलेट और मोबाइल खरीद के टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियां टेंडर में दिलचस्पी ले रही हैं। निविदा एक-दो दिन बढ़ायी जा सकती है।