लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के विवि की वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के साथ ही सेेमेस्टर प्रणाली पर आधारित सभी परास्नातक, प्रबंधन तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी आवेदन फॉर्म भरना है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद स्टूडेंट्स को कॉलेज या संकाय में इसका प्रिंट आउट जमा करना होगा। संकायाध्यक्ष और कॉलेज प्रिंसिपल को सत्यापन के बाद ये परीक्षा फॉर्म परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने होंगे। कॉलेज के प्राचार्य स्टूडेंट्स की फीस ई-पेमेंट के जरिए विवि के खाते में जमा कर सकते हैं।
इसके लिए 18 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है। एग्जेंप्टेड विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने केबाद कैशियर कार्यालय में फीस जमा करनी है। बाकी विद्यार्थियों को फीस जमा नहीं करनी है।