फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा पार्षद के घर पर पथराव, सांसद की एसयूवी तोड़ी

Mon, 30 Sep 2024 07:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनयखंड में सोमवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा पार्षद संजय सिंह राठौर के घर पर पथराव किया। उनके घर के बाहर खड़ी सांसद की एसयूवी में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजीव गांधी वार्ड से पार्षद संजय के मुताबिक रविवार देर रात घर के बाहर मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत की एसयूवी खड़ी की थी। इस समय सांसद की एसयूवी संजय ही चला रहे हैं। सोमवार तड़के चार बजे बजे पड़ोसियों के चीखने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकले तो देखा कि घर पर पथराव हुआ था और एसयूवी की शीशे टूटे पड़े थे। पड़ोसियों ने बताया कि दो लोग उनके घर पर पथराव कर रहे थे। विरोध पर धमकी देते हुए भाग निकले। पार्षद का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह समर्थकों के साथ गोमतीनगर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें