वर्षों से समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले जनजातीय समुदाय को ससम्मान मुख्यधारा में जोड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मिर्जापुर जनपद में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। संग्रहालय के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि का चयन भी कर लिया गया है। ये जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने दी।