फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एक कंपाउंड में स्थित चार दुकानों में संदिग्ध हालात में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Mon, 05 Aug 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में एक ही कंपाउंड में स्थित चार दुकानों में आग लग गई। दमककर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन
कैंट स्थित दुकानों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में रविवार देर रात एक कंपाउंड में बनी चार दुकानों में आग लग गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


सदर में सब्जी मंडी के पास स्थित बेकरी के कंपाउंड में वहाब का जनरल स्टोर, अश्फाक की चाय की दुकान, अफजल अहमद की जायका कैटर्स और एक दुकान शाहनवाज की है। चारों रविवार रात अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रात करीब तीन बजे अचानक संदिग्ध हालत में चारों दुकानों से आग की लपटें निकलने लगीं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: रेप पीड़िता को लखनऊ मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एंबुलेंस से हुई रवाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या रेप कांड: बेबस बेटी के साथ लाचार मां का दर्द... बच्ची के इलाज पर अब तक न हुआ फैसला; अभी सिर्फ इंतजार
विज्ञापन


सड़क किनारे सो रहे लोगों और पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल और दुकान मालिकों को दी। इस बीच आग ने पांचवीं दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। मगर लपटें तेज होने के कारण वे आग बुझा न सके। इस बीच दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद आग बुझा ली।

दुकान मालिक को हुआ भारी नुकसान
आग के कारण लोगों की दुकानों में रखे डीप फ्रीजर, राशन व एक गाड़ी जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि दुकानों में आग देर रात लगी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक दुकानों में आग कैसे लगी। इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। हादसे में कोई जनहानि नहीं ह़ुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें