फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कांड पर सपा ने राजनाथ सिंह पर बोला हमला, मांगा इस्तीफा

Mon, 06 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा और बिसाहड़ा कांड को लेकर सपा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर सीधा हमला बोल दिया। कहा कि मथुरा में चार राज्यों से नक्सलियों का पहुंचना गृहमंत्री की चूक है। राजनाथ को नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने सपा मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दादरी के बिसाहड़ा गांव में शांति व्यवस्था ध्वस्त करने की साजिश में गृहमंत्री के परिवारीजनों के शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया।

अंबिका ने गृहमंत्री और भाजपा नेतृत्व को सीधे निशाने पर लिया। कहा, लाशों पर राजनीति करना भाजपा का पुराना चरित्र है। मथुरा मामले में जैसी राजनीति भाजपा कर रही है, वह निंदनीय है।
विज्ञापन


मथुरा के जवाहर बाग में जो लोग एकत्र हुए थे, उनमें झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा से आए नक्सली भी थे। केंद्रीय गृहमंत्रालय और गृहमंत्री को इसकी सूचना रही होगी।

प्रदेश सरकार पर आक्षेप लगाने, सवाल करने से पहले गृहमंत्री बताएं कि नक्सलियों के मथुरा पहुंचने की जानकारी राज्य सरकार को क्यों नहीं दी गई ? क्या राजनाथ सिंह नैतिकता बरतते हुए इस्तीफा देंगे ?
विज्ञापन

राजनाथ के बेटे पर निशाना

गृहमंत्री राजनाथ सिंह
अंबिका ने कहा, बिसाहड़ा में महापंचायत कर स्थिति बिगाड़ने व शांति व्यवस्था ध्वस्त करने की साजिश में राजनाथ सिंह के परिवारीजन शामिल हैं। उनका इशारा सिंह के बेटे की तरफ था।

कहा, इस मामले में गृहमंत्री ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, क्या वह इस्तीफा देंगे? उन्होंने फरवरी में हरियाणा में जाट आरक्षण से पैदा हुए विषम हालात को भी गृहमंत्री की देन बताया।

जांच होगी, कहां से आ रहा था पैसा
अंबिका चौधरी ने कहा, जांच होगी कि मथुरा में कब्जा करने वालों को पैसा कौन दे रहा था, राजेश तिवारी कौन हैं ? उमाकांत कौन हैं। सरकार साजिश की तह तक जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे कठोर दंड मिलेगा।

मथुरा मामले को लेकर जनहित याचिका दायर करने वाले अश्वनी उपाध्याय दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। इससे भाजपा की मंशा खुद जाहिर होती है। सपा नेताओं ने कहा, प्रदेश सरकार सीबीआई जांच से पीछे नहीं हट रही है।

केंद्र को तथ्यों से अवगत कराया
पूर्व मंत्री ने कहा, केंद्र को मथुरा कांड के तथ्यों व कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। वहां जो कुछ हुआ, आइने की तरह साफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें