समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी रालोद ने अब तक 36 उम्मीदवार की घोषणा की है। इसमें 10 समाजवादी पार्टी के हैं। इस बीच अलीगढ़ और मथुरा की मांठ सीट को लेकर विवाद भी सामने आया। इससे बचने के लिए पार्टी ने र्नइ रणनीति अपनाई है।
समाजवादी पार्टी ने दो सूची जारी करने के बाद अब नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत वह सूची सार्वजनिक नहीं कर रही है। बल्कि सीधे उम्मीदवारों को सिंबल और अनुमति संबंधी प्रपत्र उपलब्ध करा रही है। रविवार को सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों के सिंबल पाने संबंधित पत्र भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी रालोद ने अब तक 36 उम्मीदवार की घोषणा की है। इसमें 10 समाजवादी पार्टी के हैं। इस बीच अलीगढ़ और मथुरा की मांठ सीट को लेकर विवाद भी सामने आया। इससे बचने के लिए पार्टी ने र्नइ रणनीति अपनाई है। सूची सार्वजनिक करने के बजाय सीधे उम्मीदवारों को फार्म ए और बी (सिंबल और अनुमति पत्र) देना शुरू कर दिया है।
शनिवार की प्रेस कांफ्रेस में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया था कि वह जरूरत पड़ने पर सीधे उम्मीदवारों को फार्म ए व बी उपलब्ध कराएंगे। रविवार को मेरठ के हस्तिनापुर से योगेश वर्मा और सरधना का सिंबल संबंधी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जबकि पार्टी की ओर से कोई अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। इसी तरह कुछ अन्य उम्मीदवारों ने भी खुद के सिंबल मिलने की बात कही है।