सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने समाज और मुस्लिम समुदाय के लिए काफी काम किया है। देश को उनकी जरूरत है। बर्क के इस बयान से सियासी हलचल मच गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ कर सियासी हलचल मचा दी है। उनकी इस पहल को सपा से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सांसद बर्क ने कहा कि देश को मायावती की जरूरत है। उन्होंने अपनी कौम के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए काफी कुछ किया है। मैं भी उनकी पार्टी में रह चुका हूं। मैं चुनाव जीता था और सपा हार गई थी।
विज्ञापन
मायावती ने अपनी बिरादरी के लिए जमकर काम किया। बर्क के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। अपने बयानों के लिए पहचाने जाने वाले बर्क कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं फिलहाल उनके इस बयान को सपा से नाराजगी के तौर पर भी देखा जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यदि मुस्लिम समुदाय समाजवादी पार्टी से नाराज हुआ और बसपा की ओर कदम बढ़ाया तो समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि आजमगढ़ में गुड्डू जमाली और सहारनपुर के इमरान मसूद पहले ही बसपा के साथ जा चुके हैं।