सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क व मायावती।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ कर सियासी हलचल मचा दी है। उनकी इस पहल को सपा से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सांसद बर्क ने कहा कि देश को मायावती की जरूरत है। उन्होंने अपनी कौम के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए काफी कुछ किया है। मैं भी उनकी पार्टी में रह चुका हूं। मैं चुनाव जीता था और सपा हार गई थी।