फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सपा नेता रामगोपाल का पल्लवी पटेल को जवाब, वोट न देने पर सदस्यता चली जाएगी

Wed, 14 Feb 2024 05:33 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

सपा विधायक व अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में पीडीए को प्रतिनिधित्व न मिलना पीडीए के साथ धोखा है। मैं इस धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं।
विज्ञापन
सपा विधायक पल्लवी पटेल व रामगोपाल यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों को लेकर पार्टी विधायक व अपना दल कमेरावादी नेता पल्लवी पटेल ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा को पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग वोट करते हैं लेकिन राज्यसभा के उम्मीदवारों में पीडीए के लोग शामिल नहीं हैं। ये पीडीए के साथ धोखा है। मैं इसमें शामिल नहीं हूं। इस पर सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने जवाब दिया कि न करें वोट, कोई ऐसा नहीं है जो वोट न करे राज्यसभा में। उन्होंने कहा कि जो वोट नहीं करेगा उसकी सदस्यता चली जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भाजपा के खिलाफ लड़ाई में अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा है। उम्मीदवारों में मुस्लिम प्रत्याशी न होना उनके साथ धोखा है।
 

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा में उनकी राय नहीं ली गई है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट न करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस धोखाधड़ी में शामिल नहीं हूं।
विज्ञापन


पल्लवी पटेल ने जया बच्चन को उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि क्या पिछड़े समाज की कोई महिला प्रत्याशी नहीं हो सकती थी। उन्होंने प्रत्याशियों पर नाखुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें