फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गढ़ में मुलायम ने उतारे 10 धुरंधर

Wed, 26 Mar 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात की 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन


साथ ही वहां विधानसभा की सोमनाथ सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हुसैन अली दल को मैदान में उतारा है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने यह सूचना दी। सपा ने मध्य प्रदेश की दो लोकसभा सीटों मुरैना व ग्वालियर से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

मुरैना सीट से राजेश कुशवाहा व ग्वालियर से बलवंत सिंह कुशवाहा को पार्टी ने टिकट दिया है। यह दोनों ही सीटें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद इटावा के समीप की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे नाम
बनासकांठा से आदमभाई नझीरभाई चौधरी, पाटन से बाबूभाई करसन भाई रबारी, पोरबंदर से इरफानशा रतिशा सुसवादीया, जामनगर से चमड़िया अल्ताफ युसूफ भाई, जूनागढ़ से इकबाल सीदा, खेड़ा से अबजर अली शेख, दाहोद से मावजीभाई टीटूभाई भाभोर, बड़ौदा से कीर्ती हरीश यादव, सूरत से परेशभाई बोधानी और राजकोट से गौरी कानजीभाई परमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें