रेलवे प्रशासन ने गर्मी की छटि्टयों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन के बीच 5 अप्रैल से 30 जून तक एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन 09014 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सोमवार 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई , 02, 09, 16 ,23 एवं 30 जून को लखनऊ जंक्शन से रात 12:10 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वड़ोदरा, सूरत, बोरीवली स्टेशनों से होती हुई दूसरे दिन सुबह 07.35 बजे बान्द्रा पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 09013 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ जंक्शन समर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार 05, 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 एवं 28 जून, 2014 को बांद्रा टर्मिनल से दोपहर 12.25 बजे छूटेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात 10:30 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
अतिरिक्त बोगी लगेगीट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का आदेश दिया है।
26 मार्च को मंडुवाडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में मंडुवाडीह से, गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में गोरखपुर से और 28 मार्च को सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में सिकन्दराबाद से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।
वहीं दूसरी ओर ट्रेन 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 28 मार्च से पुणे से और 12104 लखनऊ जंक्शना - पुणे एक्सप्रेस में 30 मार्च से लखनऊ से एसी तृतीय की एक बोगी स्थायी रूप से लगेगी।