फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कस्टम ने फिर दबोचा तस्कर, विग में छिपाकर लाया था सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शारजाह से लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में आए तस्कर से कस्टम ने 15.42 लाख रुपये का सोना पकड़ा। वह विग (नकली बाल) में 291 ग्राम सोना छिपाए था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइटें शुरू होते ही कस्टम की टीम मुस्तैद हो गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। यूपी, उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शारजाह से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1412 से लखनऊ पहुंचे यात्री ने फॉर्म में भरा स्पष्ट लिखा था कि उसके पास कोई कीमती सामान नहीं है। उसे ग्रीन चैनल से जाने की अनुमति मिल गई, लेकिन कस्टम के शक जताने पर उसे यात्री को स्कैनर से गुजारा गया तो विग व बालों के बीच गोंद से सोना चिपकाने का मामला उजागर हुआ। उसने विग में काले टेप से बनी थैली के अंदर सोना छिपाया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में यात्री न तो सोने के बारे में सही जवाब दे सका और न ही कोई कागजात उपलब्ध करा सका। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि बरामद सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले रविवार को कस्टम ने दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 194 से पहुंचे तस्कर को पकड़कर 24 लाख का 460 ग्राम सोना बरामद किया था। वह सोने के वर्क में ढालकर तस्करी का माल लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें