फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नकली दवाओं का कारोबार करने वाली छह फर्में जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एफएसडीए नकली दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। राजधानी की करीब छह दवा फर्में एफएसडीए की जांच के घेरे में हैं। विभाग इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगा है। शुरुआती जांच में कई संदिग्ध लेन-देन और बिना वैध दस्तावेजों के दवाओं की खरीद-बिक्री के सुराग मिले हैं। जांच पूरी होते ही इन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को आशंका है कि लखनऊ का यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। इसके तार दूसरे राज्यों के दवा कारोबारियों और सप्लायरों से भी जुड़े हो सकते हैं। नकली और री-लेबलिंग की गई दवाओं की खरीद-बिक्री अंतरराज्यीय स्तर पर किए जाने की संभावना की भी जांच की जा रही है। इसके लिए संबंधित राज्यों के औषधि प्रशासन से भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। एफएसडीए की टीम ने बीते दिनों 25 स्टोर व फर्मों पर छापेमारी की थी। इसमें 12 फर्मों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इन संचालकों के तार आधा दर्जन और फर्मों से जुड़े हैं। अब इन फर्मों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इस संबंध में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, बिल, परिवहन दस्तावेज और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा होने पर कई और फर्मों तथा मेडिकल स्टोरों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और नकली दवाओं के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें