फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर का सामूहिक हत्याकांड: मृतका प्रियंका के भाई ने दिया बयान- सिर्फ अजीत ही हत्याकांड में शामिल नहीं

Wed, 15 May 2024 05:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर मृतका प्रियंका के भाई अंकित सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अजीत ही इस हत्याकांड में शामिल नहीं है...।
विज्ञापन
मृतका प्रियंका का भाई अंकित सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में हुए सामूहिक हत्याकांड में मृतका प्रियंका के भाई अंकित सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बात की। उसने कहा कि पुलिस ने बताया है कि अजीत ने अकेले ही हत्याएं की हैं। मैं यह नहीं मानता हूं। जिन जिन लोगों को संपत्ति से लाभ मिलता मेरे हिसाब से वो सब इसमें शामिल हैं। अजीत ने कभी यह जाहिर नहीं किया था कि इतना भयावह मनमुटाव उसके अंदर है।

विज्ञापन


मामले में अजीत ने वारदात की बात स्वीकार कर ली है। जिसके बाद अब उसकी पत्नी विभा पर भी पुलिस का संदेह गहराता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वारदात से पहले अजीत की पत्नी विभा के बैंक खाते से एक मोटी रकम निकली थी। 

ये भी पढ़ें - सीतापुर हत्याकांड: अनुराग की संपत्ति और कामयाबी से जलन...बच्चों से भी थी घृणा; अजीत के साथी शिक्षकों का खुलासा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर हत्याकांड में नया खुलासा: वारदात से पहले अजीत की पत्नी के खाते से निकाली गई थी मोटी रकम, विभा पर भी शक


पुलिस को आशंका है कि यह रकम हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की दी गई होगी। सर्विलांस और दूसरे सबूतों के आधार पर वारदात वाली रात विभा की घटनास्थल पर मौजूदगी के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने अजीत सिंह के नाम पर दर्ज एक गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। आशंका है कि घटना में उसी का प्रयोग किया गया था। 

मंगलवार सुबह एसपी चक्रेश मिश्र एसटीएफ के एएसपी व एसओजी टीम के साथ गांव पहुंचे। साथ में अजीत सिंह भी था। दूसरे दिन भी क्राइम सीन को दोहराया गया। एक टीम परिवार की गोड़ैचा स्थित प्रापर्टी तक गई। वहां बनी दुकानों की जानकारी जुटाई।

अजीत की पत्नी विभा को लेकर एक पुलिस टीम उसके सहजनी, महमूदाबाद स्थित आवास पर भी गई, जहां उससे करीब 45 मिनट तक पूछताछ हुई। वहां मिले अहम दस्तावेज के साथ टीम विभा को लेकर महमूदाबाद कोतवाली आई। कोतवाली में दोपहर करीब एक बजे से देर रात तक अजीत और विभा से कड़ी पूछताछ होती रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें