फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जिला पंचायत चुनाव : निर्दलियों के सहारे हैं दल

Fri, 07 May 2021 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

सीतापुर में जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए खासा निराशाजनक रहा। चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करने वाले राजीनितक दल बामुश्किल दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए खासा निराशाजनक रहा। चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करने वाले राजीनितक दल बामुश्किल दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। चुनाव में दिग्गजों के परिवारीजनों को हार का मुह भी देखना पड़ा। कुल ७९ सदस्यों में से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के लिए ४० वोट चाहिए, इस जादुई आंकड़े को कोई भी दल नहीं छू पाया है। निर्दलीय ३९ सदस्यों ने जीत दर्ज करके सत्ता की चाबी कब्जे में कर ली है। निर्दलीय सदस्यों को अपने-अपने पाले में लाने के लिए भाजपा और सपा में घमासान चल रहा है।

विज्ञापन


इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा के साथ सपा, बीएसपी और कांग्रेस ने पूरी तकात के साथ चुनाव लड़ा था। हालांकि, परिणाम आने पर राजनीतिक दलों को निराशा ही हाथ लगी। ३९ सीटों पर कब्जा करके निर्दलीयों ने सत्ता की चाभी अपने कब्जे में कर ली है। भाजपा को १४, सपा को १३ और बसपा को ७ ही सीट मिलीं। कांग्रेस का खाता ही नहीं खुल सका। भाजपा के मछरेहटा, महोली, हरगांव व लहरपुर विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से एक भी जिला पंचायत सदस्य नहीं जिता सके।

वहीं मछरेटा विधायक के तीन परिवारजनों को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, सपा के दिग्गजों का प्रदर्शन बेहतर रहा। महमूदाबाद के विधायक नरेद्र वर्मा अपनी भाभी को, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव पत्नी को और पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी बहू को चुनाव जिताने में कामयाब रहे। अब भाजपा और सपा की नजर जिला पंचायत अध्यक्षी पर है। ऐसे में दोनों में घमासान चल रहा है। भाजपा और सपा के नेता निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने-अपने पाले में लाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के रुख का इंतजार

निर्दलीय उम्मीदवारों को अपनी-अपनी तरफ खींचने के लिए भाजपा और सपा की ओर से की कोशिशों से इन दोनों दलों का रुख तो साफ हो गया है। वहीं बसपा ने चुप्पी साध रखी है। बसपा की खामोशी भाजपा और सपा के लिए चिंता का सबब बनी है। बसपा ७ सीट जीत कर जिले में तीसरे पायदान पर है। ऐसे में ७९ सदस्यों वाली सीतापुर जिला पंचायत के अध्यक्षी के चुनाव में बसपा की भूमिका अहम होनी तय है।

वार्ड नं.-दल-प्रत्याशी
1-भाजपा-राम जीवन जयसवाल

2-सपा-विरेन्द्र भार्गव

3-र्निदलीय-हरिमोहन

4-भाजपा-किरन कनौजिया

5-भाजपा-विमला राज

6-निर्दलीय-हरगोविंद यादव

7-निर्दलीय-प्रीती सिंह रावत

8-निर्दलीय-ललिता देवी

9-निर्दलीय-आशारानी वर्मा

10-निर्दलीय-मनोज गुप्ता

11-भाजपा-निर्मला देवी

12-सपा-रेशमा बानो

13-निर्दलीय-अमित भार्गव

14-कम्युनिस्ट-अर्जुन लाल कामरेट

15- निर्दलीय- रागिनी

16- निर्दलीय- अनीता

17- निर्दलीय- चंद्रपाल

18- निर्दलीय- मोहन लाल  

19- निर्दलीय- आशा देवी 

20- निर्दलीय-  इंद्रपाल 

21-निर्दलीय- रामस्वरूप

22-निर्दलीय-जितेन्द्र कुमार

23-भाजपा-छबीले राजवंशी

24-भाजपा-अनूप त्रिपाठी

25-निर्दलीय-हाजी रिजवान

26-निर्दलीय- नूरजहां खां

27-निर्दलीय-अनुराधा तिवारी

28- निर्दलीय बलवीर सिंह यादव 

29-निर्दलीय-किरन शुक्ला

30-सपा-चन्द्रप्रभा कनौजिया

31-सपा-मनोज राजवंशी

32- निर्दलीय- सतीश

33-निर्दलीय-विजेन्द्र कश्यप

34-सपा-विदेश्वरी

35-निर्दलीय-सीमा देवी

36-निर्दलीय-अरविंद कुमार

37-बसपा-तनवीर हसन

38-निर्दलीय-प्रीती यादव

39-बसपा-रीता पाल

40-बसपा-संतोष यादव

41-भाजपा-अनुराधा अवस्थी

42-निर्दलीय-मालिनी गौतम

43-बसपा-सुनीता देवी

44- निर्दलीय- इंद्रपाल

45-निर्दलीय-सुनीता चैधरी

46-निर्दलीय-नीशा वर्मा

47-सपा-संगीता राजवंशी

48- निर्दलीय- रमेश कुमार

49-निर्दलीय-अनुपमा सिंह

50-भाजपा-दीपक शुक्ला

51-निर्दलीय-गोविंद प्रसाद भारती

52-भाजपा-प्रेम दीप जयसवाल

53- निर्दलीय- देवेंद्र यादव

54-बसपा-रासिद अली

55-निर्दलीय-शांती देवी

56-निर्दलीय-कन्हैया लाल

57-बसपा-दिग्विजय सिंह

58-भाजपा-श्रद्धा सागर

59- निर्दलीय- रामवती

60-भाजपा-किरन यादव

61-निर्दलीय-रहीस अहमद

62-निर्दलीय-अंकेश वर्मा

63-निर्दलीय राजाराम

64-निर्दलीय-रामप्यारी

65- भाजपा- चंद्रकांती   

66-निर्दलीय-खुशुमा

67-सपा-महदेई गौतम

68-सपा-विजया वर्मा

69-सपा-विद्यावती

70-निर्दलीय-शिव प्रकाश मिश्र

71-बसपा-शमीम बानों

72-सपा-किरन वर्मा

73-निर्दलीय-सुधा वर्मा

74-भाजपा-शिव कुमार गुप्ता

75-भाजपा- रिंकी मिश्रा

76-भाजपा- बसंत

77-सपा-दीपेद्र प्रताप सिंह

78-सपा- श्रीकेशन पाल

79- सपा- तौकीर अहमद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें