फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: शारदा नहर में कूद गई प्रधान की बेटी, मामा से चप्पल उठाने की बात कह बाइक से उतरी और कूद गई...

Mon, 22 Jul 2024 12:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में एक युवती शारदा नहर में कूद गई। हालांकि, उसे बचा लिया गया है।
विज्ञापन
युवती को रेस्क्यू कर लिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में एक युवती सोमवार सुबह शारदा नहर में कूद गई। उसे बचाने के लिए दो ग्रामीणों संग एक सिपाही नहर में कूद गया। तीनो ने मिलकर युवती को सकुशल बाहर निकाला। युवती को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। युवती के पिता प्रधान हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सायपुर गांव निवासी आकांक्षा (25) का दो वर्ष पूर्व करीमगंज बाबा कुटी निवासी ताड़केश्वर यादव से विवाह हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी। सोमवार सुबह दवा लेने जाने की बात कहकर अपने मामा अंकेश के साथ निकली।

ये भी पढ़ें - सावन का पहला सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मनकामेश्वर की भव्य आरती ने मन मोहा, तस्वीरें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा के लिए बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में बदले मार्ग से गुजरेंगे वाहन, भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन


अंकेश के मुताबिक शारदा नहर के पास इसने अपनी चप्पल गिरा दी। अपने मामा से चप्पल उठाने की बात कहकर बाइक रुकवाई। इसके बाद युवती ने नहर में छलांग लगा दी। युवती के पिता ब्रह्मदीन सायपुर गांव में प्रधान हैं।

युवती को कूदता देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीण इश्तियाक और दिनेश भी युवती को बचाने नहर में कूद गए। जब युवती ने नहर से निकलने से मना किया तो एक सिपाही संजय भी नहर में कूदा और तीनों ने मिलकर युवती को बाहर निकाला। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें