फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में गड़बड़ी की जांच एसआईटी को

Fri, 04 Sep 2020 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demopic
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें 11वीं ,(2007-2012) और 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के दोनों किस्तों की धनराशि प्राप्त करने के बावजूद कार्य पूर्ण नहीं किया गया।
विज्ञापन


उसमें शिथिलता, सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों, अभियंताओं को चिन्हित कर परियोजना का कार्य पूर्ण कराने में आने वाले अतिरिक्त व्यय की धनराशि की वसूली उनके वेतन से करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने
के निर्देश दिए गए। जो कार्य पूरे नहीं किए गए, उसमें 'वर्क टू बी डन (Work To Be Done)' का आकलन करने के लिए शासन स्तर से सत्यापन समितियों का गठन जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत ऐसे निर्माणाधीन कार्य जिनमें निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि जारी की जा चुकी है, उन परियोजनाओं में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं प्रकाश में आई हैं। ऐसी सभी परियोजनाओं के कार्यों की जांच एसआईटी से कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। नंदी ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण मंडल स्तर और शासन व निदेशालय स्तर के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

नन्दी ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधा

कोविड-19 के दृष्टिगत अल्पसंख्यक बाहुल्य पिछड़े क्षेत्रों में ऐसी परियोजनाओं के नवीन प्रस्ताव प्राप्त किये जायें जिनसे समाज के गरीब तबकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। नन्दी ने पूर्व सरकारों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री रहे आजम खां की सरपरस्ती में ही इस प्रकार की धांधली हुई।

विभाग में लूट-खसोट, मानकों का उल्लंघन, अनियमितता और भ्रष्टाचार चरम पर था जोकि आजम खां की शह पर होता रहा। इसलिए पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंपी गई है और दोषियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें