फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्तीः पूछताछ को थाने लाए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, थाना प्रभारी निलंबित

Fri, 04 Sep 2020 04:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
शव को देखता पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ के लिए एक युवक को कुछ दिन पूर्व गिलौला थाने लाया गया था जो संदिग्ध हालात में थाने के शौचालय में रस्सी के फंदे से लटकता दिखा। पुलिस आननफानन में उसे जिला अस्पताल बहराइच ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों संग पहुंचे परिवारीजनों ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। वहीं मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के पिता ने थाना प्रभारी, हल्का दरोगा व बीट आरक्षी के विरुद्ध हत्या के आरोप में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र गिलौला के ग्राम मोहमदापुर के मजरा दर्जीपुरवा निवासी ननके उर्फ वजिद अली (22) पुत्र मोहम्मद उमर ने गांव के ही एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके विरुद्ध गिलौला थाने में एससी-एसटी सहित छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद परिवारीजनों के अनुसार 28 अगस्त को गिलौला पुलिस वजिद अली को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

थाने के सामने भारी संख्या में भीड़ एकत्र

शुक्रवार सुबह वाजिद अली थाने के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका दिखा जिसे आननफानन में जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं सुबह वाजिद अली का पिता जब खाना लेकर थाने आया तो पता चला कि वाजिद अली ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है व बहराइच ले जाया गया है। यह जानकारी मोहम्मद उमर ने ग्रामीणों को दी। इस पर थाने के सामने भारी संख्या में ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी के बाद इकौना, सोनवा व मल्हीपुर पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

वहीं मृतक के पिता ने थाना प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक बिजयनाथ यादव तथा हल्का के सिपाही को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बारे में एसपी ने बताया कि वाजिद अली के विरुद्ध छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज था। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था जिसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जायेगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें