फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सितंबर में आएगा सिपाही भर्ती 2018 का रिजल्ट, 49,568 पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 31 Jul 2019 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भर्ती 2018-अक्तूबर का परिणाम सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकता है। गौरतलब है कि चुनाव पूर्व फरवरी में 49,568 पदों के लिए पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया के बाद अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2018 में जनवरी और अक्तूबर में दो भर्ती शुरू की गईं थीं। जनवरी में सिपाही के 41,520 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 18000 आरक्षी पीएसी के पद और 23520 आरक्षी नागरिक पुलिस के पद शामिल थे।

नागरिक पुलिस के पदों पर चयनित आरक्षियों का प्रशिक्षण तीन जून से प्रारंभ हो चुका है, यह दो दिसंबर तक चलेगा। शेष 18000 चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 13 दिसंबर से शुरू कराने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि पूरे शेड्यूल को देखते हुए 49,568 पदों के लिए अक्तूबर 2018 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का परिणाम सितंबर के अंत तक घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई के अंत तक शुरू हो जाएगा प्रशिक्षण

इसके बाद अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया छह महीने में पूरी की जाएगी।

इसके बाद नियुक्ति पत्र देकर मई के अंत से प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भी दो चरणों में होगा। पहले नागरिक पुलिस फिर पीएसी के पदों पर चयनित सिपाहियों का प्रशिक्षण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें