फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी पासपोर्ट बनवाने के लिए जहां कम हो वेटिंग, अब वहीं का लें अप्वाइंटमेंट, ये है तरीका

Wed, 31 Jul 2019 01:02 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : shutterstock
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र के दायरे में आवेदन की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र के दायरे में आने वाले आवेदक अब कम वेटिंग वाले सेवा केंद्र का अप्वाइंटमेंट लेकर आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इसके साथ ही वे पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के पासपोर्ट कार्यालय ने इस विशेष सुविधा की शुरुआत कर दी है। इसके तहत आने वाले लखनऊ, गोंडा, देवीपाटन, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कानपुर, झांसी मंडल के 49 जिलों के आवेदक सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

उदाहरण के लिए, उन्नाव जिला लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधीन है। वहां के आवेदक अमूमन लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट का आवेदन करके अप्वाइंटमेंट लेते हैं। हालांकि उन्नाव से कानपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र की दूरी कम है। अब उन्नाव के आवेदक लखनऊ में वेटिंग अधिक होने पर यदि कानपुर सेवा केंद्र की वेटिंग कम है तो वहां से अप्वाइंटमेंट लेकर पासपोर्ट बनवा पाएंगे।

विज्ञापन

पते का प्रमाण पत्र लगाना होगा

आवेदक जहां का निवासी है, उस पते का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ अटैच करना पड़ेगा। यानी आवेदक लखनऊ का निवासी है तो उसके निवास प्रमाण पत्र पर वहीं के पते का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।

ऐसे लें अप्वाइंटमेंट
पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट pasportindia@mea.gov.in पर लॉगइन करने पर अप्वाइंटमेंट की उपलब्धता का ऑप्शन आता है। उस पर क्लिक करते ही लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अप्वाइंटमेंट की वेटिंग का ब्योरा सामने आ जाएगा। जिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की वेटिंग सबसे कम हो, आवेदक वहां का अप्वाइंटमेंट ले सकता है।
विज्ञापन

जल्दी बनेंगे पासपोर्ट

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा का कहना है कि अब तक अधिकतर आवेदक अपने सेवा केंद्र का अप्वाइंटमेंट लेकर तय तारीख पर दस्तावेजों की जांच कराने की औपचारिकता पूरी करते थे। इस नई सुविधा से आवेदकों के पासपोर्ट जल्द बन सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें