फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 May 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

पुलिस युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का शव बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलहरी निवासी एक युवक की लाश शनिवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी अमरजीत उर्फ ननके मौर्य (20) पुत्र बृज कुमार मौर्य का अब तक विवाह नहीं हुआ था। इसलिए वह घर के बाहर ही अपने पिता की चारपाई के बगल चारपाई डालकर सोता था। शनिवार सुबह करीब चार बजे पेशाब करने उठे बृज कुमार ने देखा कि अमरजीत सो रहा है। इसके बाद वह भी सो गया गया।

सुबह जागने पर देखा अमरजीत अपनी चारपाई पर नहीं है। इसी दौरान नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर उत्तर की दिशा में गए कुछ ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर लगे बबूल के पेड़ पर अमरजीत की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक रही है। इसकी सूचना गांव आकर ग्रामीणों ने बृज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों को दिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष सिरसिया भानुप्रताप सिंह का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें