सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जारी बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह ' बिजली' आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी। जनता ' महंगी बिजली' और ' बिजली आपूर्ति' के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी।